DRDO में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट बनने का मौका, जल्द करें आवेदन
डीआरडीओ के रिक्रूटमेंट एवं असेसमेंट सेंटर ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 55 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://rac.gov.in पर जाकर करना है.
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट की भर्ती कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड इंजीनिरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित विभिन्न डिसिप्लिन में होगी.
इस भर्ती में रुचि रखने वाले कैंडिडेट 11अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.
इंटरव्यू की डेट और जगह की जानकारी कॉल लेटर के जरिए दी जाएगी.