बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक्वीजिशन ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है.
बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्विजिशन ऑफिसर पद पर 500 वैकेंसी है.
एक्विजिशन ऑफिसर पद पर नियुक्तियां पूरे देश में होंगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 मार्च 2023 है.
आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर कर सकते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली एक्विजिशन ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए.
उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पब्लिक बैंक/प्राइवेट बैंक/फॉरेन बैंक/ब्रोकिंग फर्म/सिक्योरिटी फर्म/असेट मैनेजमेंट कंपनीज में काम का अनुभव भी होना चाहिए.