RBL में अपना FD अकाउंट खुलवाएं! मिलेंगे कई फायदे, जानें प्रोसेस
RBL Bank ने ग्राहकों के लिए डिजिटल एफडी स्कीम लॉन्च की है.
बैंक के मुताबिक, अब ग्राहक बैंक ब्रांच में गए बिना और बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोले बिना कुछ ही मिनटों में डिजिटल एफडी भी बुक कर सकते हैं.
बैंक में आने वाले नए कस्टमर्स के लिए अपने डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरूआत की है.
आरबीएल बैंक के मुताबिक, डिजिटल एफडी निवेशकों को 15 महीने से 725 दिनों के लिए निवेश का मौका दिया जा रहा है.
इस टेन्योर के लिए निवेशकों को जमा राशि पर 7.8 फीसदी तक की ब्याज दर दी जाएगी.
डिजिटल एफडी कई एक्स्ट्रा बेनिफिट के साथ आया है, जैसे कि एम्बेडेड इंश्योरेंस कवर, आसानी से सेविंग अकाउंट ओपन प्रोसेस, एफडी को डिजिटल रूप से ट्रैक और मैनेज करना आदि.
एफडी होल्डर हॉस्पिटल डेली कैश बेनिफिट पॉलिसी के तहत इंश्योरेंस कवर का ऑप्शन चुन सकते हैं.
ग्राहक अपनी एफडी रसीदें ऑनलाइन देखने के लिए आरबीएल बैंक के MoBank ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.