ऑनलाइन खोलें SBI में एफडी अकाउंट, जानें प्रोसेस

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट खोलने का मौका देती है.
आप एसबीआई के ऑनलाइन पोर्टल के साथ बहुत आसानी से घर बैठे एफडी खोल सकते हैं.
एसबीआई में ऑनलाइन एफडी अकाउंट खोलना बहुत आसान है. इस प्रोसेस को आप घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं.
ऑनलाइन एफडी अकाउंट खोलने के लिए आप एसबीआई ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और पर्सनल क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें या एक नए यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें.
इसके बाद आप डिपॉजिट स्कीम /टर्म डिपॉजिट / ई-फिक्स्ड डिपॉजिट’ पर क्लिक करें. फिर आप एफडी का टाइप चुनें और ‘ Proceed ‘ पर क्लिक करें.
आगे एफडी की प्रिंसिपल वैल्यू को चुनें और अमाउंट भर दें. 60 से ऊपर के लोगों के लिए ‘सीनियर सिटीजन’ टैब पर टिक करें.
इसके बाद आप cumulative/STDR deposit or a non-cumulative/TDR deposit चुनें और मैच्योरिटी टाइम पीरियड का चुनाव करें.
मैच्योरिटी निर्देश चुनें और पढ़ने के बाद नियम और शर्तों को स्वीकार करें. इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करके आप एफडी खाता खोल सकते हैं.
Author : Akash dubey