एक लोन चल रहा है और दूसरे की पड़ गई है जरूरत, जानें यहां होंगे कई फायदे

आपने भी पहले से कोई लोन ले रखा है और अब अचानक से ज्यादा पैसों की जरूरत पैड गई है तो हो सकता है आप दूसरा लोन लेने के बारे में सोचें
आपने पहले कोई लोन ले रखा है और आपको फिर से पैसों की जरूरत पड़ती है तो आप पहले वाले लोन से ही और पैसे ले सकते हैं. इसी फैसिलिटी को लोन टॉप-अप कहा जाता है.
आप अपने पर्सनल लोन, होम लोन या गोल्ड आदि को आसानी से टॉप अप करवा सकते हैं. इससे आपके लोन की राशि बढ़ जाएगी और आप इसे ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं.
जिनका भी कोई लोन पहले से चल रहा है वे टॉप-अप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
आपके लोन की कम से कम छह महीने की इएमआई की पेमेंट होने के बाद ही आप टॉप अप के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
टॉप-अप लोन के लिए सैलरी वाले या सेल्फ इंप्लॉयड लोग अप्लाई कर सकते हैं. वहीं इसके लिए उम्र की सीमा 21 से 65 वर्ष है.
पहले से चल रहे लोन को बेस बनाकर टॉप अप लोन लेने के कई फायदे हैं. सबसे बड़ा फायदा यह है कि टॉप अप लोन आपको बिना किसी कागजी कार्रवाई और सिबिल स्कोर की पड़ताल के आसानी से मिल जाता है.
Author : Akash dubey
Explore