NSC स्कीम में मिलता है बैंक FD से ज्यादा ब्याज, देखें यहां
आप भी पोस्ट ऑफिस की किसी योजना में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में अपना पैसा जमा कर सकते हैं.
सरकार ने पोस्ट ऑफिस की एनएससी स्कीम पर ब्याज को बढ़ा दिया है. सरकार ने इस साल अप्रैल से जून की तिमाही पर दिए जाने वाले ब्याज को 70 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ा दिया है.
अब इस तिमाही पर जमाकर्ताओं को 7.7 फीसदी के हिसाब से ब्याज का फायदा दिया जा रहा है.
कई सारे बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर लगभग 7 फीसदी के करीब ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं.
पोस्ट ऑफिस की एनएससी स्कीम में आप 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें लॉक इन पीरियड प5 सालों का रखा गया है.