FD पर अब ज्‍यादा ब्‍याज देगा यह बैंक, जानें इंटेरेस्‍ट रेट

Bandhan bank FD में 0.50 फीसदी का इजाफा करने का ऐलान किया है.
बैंक अब वरिष्‍ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी और आम ग्राहकों को 8 फीसदी ब्‍याज फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट कराने पर देगा.
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में अच्‍छा-खासा इजाफा किया था. इसका परिणाम यह हुआ कि बैंकों ने भी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की दरों में वृद्धि कर दी.
बैंकों ने होम लोन और पर्सनल लोन जैसे ऋण भी महंगे कर दिए.
याज बढ़ने के बाद अब बैंक अब 600 दिन की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी और अन्य नागरिकों को 8 फीसदी सालाना की दर से ब्याज देगा.
एक साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5 फीसदी ब्याज मिलेगा.
बंधन बैंक से पहले जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया था.
जना बैंक अब 2 साल से अधिक की अवधि वाली एफडी पर 8.10 फीसदी तक ब्‍याज दे रहा है.
3 साल से अधिक अ‍वधि के लिए ‘फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस’ नाम की स्‍पेशल एफडी में निवेश कर 8.25 फीसदी तक ब्‍याज पा सकते हैं.
Author : Akash dubey
Explore