WhatsApp पर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ नया फीचर, जानें यहां
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट जारी करता रहता है. इस अपडेट में Voice Note जैसे फीचर्स शामिल हैं.
मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर के बारे में डीटेल्स दी है.
हाल ही में कंपनी App Store पर iOS 23.5.75 अपडेट के लिए वॉट्सऐप रिलीज किया है. ये अपडेट उस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकालता है, जो ऐप के बंद होने पर स्टेटलस अपडेट को डाउनलोड होने से रोकता था.
इस अपडेट के साथ कंपनी ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपडेट के जरिए वॉयस नोट्स शेयर करने की सुविधा दे रही है.
नए अपडेट के अनुसार, अब स्टेटस पर ही वॉयस नोट को रिकॉर्ड और इसे स्टेटस के जरिए शेयर करना काफी आसान है.