Neeraj Chopra ने वर्ल्ड चैंपियन को हराकर जीती डायमंड लीग, देखें यहां

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल करके दिखाया है। उन्होंने दोहा में हो रही डायमंड लीग जीत ली है।
नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2022 के सितंबर में स्विजटजरलैंड में आयोजित डायमंड लीग की ट्रॉफी जीती थी और इस साल बेतहरीन प्रदर्शन करते हुए दोहा में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका।
चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर दूर भाला फेंका जो उनके करियर का चौथा बेहतरीन प्रदर्शन है और अंतिम समय तक सूची में शीर्ष पर रहे।
पीटर्स दोहा डायमंड लीग 2023 में तीसरे पायदान पर रहे जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बाजी मार गए।
नीरज पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल हासिल किया था। उन्होंने 7 अगस्त 2021 को यह कारनामा किया था।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड 87.58 मीटर के यादगार थ्रो फेंक कर जीता था।
Author : Akash dubey
Explore