Mutual Funds: ब्रोकरेज ने एग्रेसिव निवेशकों के लिए बताई निवेश स्ट्रैटजी
ब्रोकरेज ने रिस्क उठाने की क्षमता के आधार पर निवेशकों की कैटेगरी के आधार पर म्यूचुअल फंड मॉडल पोर्टफोलियो बनाए हैं.
ब्रोकरेज की रिपेार्ट के मुताबिक, एग्रेसिव पोर्टफोलियो में लार्ज कैप, मिड कैप, स्माल कैप और फ्लेक्सी कैप फंड्स को शामिल किया है.
इसमें लार्ज कैप में कुल अमाउंट का 50 फीसदी, मिड और स्माल कैप में 20 फीसदी और फ्लेक्सी कैप में 30 फीसदी निवेश करना है.
इस मॉडल पोर्टफोलियो में निवेश का मिनिमम होरिजॉन 5 साल है. साथ ही इसमें हर 6 महीने पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करनी है.
एग्रेसिव निवेशकों से मतलब है कि वे बाजार का हाई रिस्क उठाने के लिए तैयार हैं और अगर रिटर्न योजना के मुताबिक नहीं आता है, तो भी वे उसके लिए आर्थिक रूप से तैयार है.
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2023 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 15,685 करोड़ का निवेश आया.
24वें महीने इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर इनफ्लो रहा है.
इस दौरान लार्ज कैप में 353.87 करोड़, मिड कैप में 1,816.66 करोड़, स्माल कैप में 2,246.30 और फ्लेक्सी कैप में 1,802 करोड़ का इनफ्लो देखने को मिला.