Mutual Fund : पैसा निकालने का कब होता है सही समय, जानें

आपने जिस म्यूचुअल फंड में निवेश किया हुआ है वो लगातार 3-4 तिमाहियों तक खराब प्रदर्शन करे, तो आपको उस स्कीम से बाहर निकल जाना चाहिए।
निवेशक के लिए अपने निवेश पर नज़र रखना और म्यूचुअल फंड से बाहर निकलने का समय आने पर तेजी से सही फैसला लेना बहुत जरूरी है।
यह भी पता होना चाहिए कि कब आपको अपने पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करना है.
रीबैलेंस करने के दौरान आपको कुछ फंड्स से बाहर निकलना होगा।
म्यूचुअल फंड सहित किसी भी निवेश ऑप्शन में पैसा लगाने से पहले आपको अपना टार्गेट सेट कर लेना चाहिए।
यदि आपने जिस स्कीम में पैसा लगाया हुआ है उसके मैनेजर बदलते हैं तो आप स्कीम से बाहर निकलने के बारे में सोच सकते हैं।
Author : Akash dubey
Explore