Mutual Fund : कैसे करें निवेश और किन बातों का रखें ध्यान, जाने यहां

म्यूचुअल फंड में निवेश करने की दिशा में पहला कदम खास है अपने लक्ष्य को तय करना, जिसके लिए आप एक फंड बना रहे हैं।
अपने चुने हुए फंड में पैसा लगाने से पहले, आपके लिए अपने लक्ष्य की साफ समझ होना जरूरी है।
म्यूचुअल फंड एक स्पेसिफिक उद्देश्य के लिए बेहतर होता है, उसके बारे में 360 डिग्री की जानकारी होनी चाहिए।
म्युचुअल फंड बाजार से जुड़े प्रोडक्ट हैं और इसलिए जोखिम भरे हैं।
जोखिम की मात्रा सभी फंड्स में अलग-अलग होती है, लेकिन उनमें से सभी में कुछ न कुछ जोखिम होता ही है।
यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि फंड का जोखिम आपकी जोखिम लेने की क्षमता से मेल खाता है या नहीं।
निवेश करने से पहले, आप चुने हुए फंड के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस को देखें।
ऐसे फंड को चुनना चाहिए जिसने लंबी अवधि में लगातार अच्छा रिटर्न दिया हो.
एसआईपी एक अनुशासित तरीके से बचत करने की आदत पैदा करता है और हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करने का ऑप्शन प्रोवाइड करता है।
लम्पसम निवेश तब काम आता है जब आपको कहीं से एक साथ बड़ी रकम मिल जाए और आप उसे किसी अच्छे ऑप्शन में निवेश करें।
आप पहली बार निवेश कर रहे हैं, तो केवाईसी जरूरी है। यह आपको एक निवेशक के रूप में पहचानने की प्रोसेस है, जिसके लिए रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट के जरिए आवेदन किया जा सकता है।
Author : Akash dubey
Explore