MP Uparjan 2023: मूंग-उड़द की खरीदी के लिए 8 मई से होंगे पंजीयन

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है।
एमपी में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन शुरू किया जाएगा।
किसान 19 मई तक अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
प्रदेश के 32 जिलों में मूंग एवं 10 जिलों में उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी।
इनमें नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर,जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह,
विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, भोपाल, सिवनी छिंदवाड़ा, बुरहानपुर में मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी।
वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में हमने मध्यप्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 के लिए खरीदी का निर्णय लिया है।
Explore