IDBI और Indian Bank में 800 से ज्यादा नौकरियां, देखें
सार्वजनिक क्षेत्र के दो प्रमुख बैंकों इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक में बंपर भर्तियां निकली हैं.
बैंकों में कुल 803 रिक्त पदों पर नौकरियां हैं. इस भर्ती के लिए कल आवेदन का आखिरी दिन है. यदि आप बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो फटाफट आवेदन कर दें.
आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से जारी है.
आवेदन आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर कर सकते हैं. आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है.
इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल 1,2,3 और 4 के अंतर्गत कुल 203 पदों पर वैकेंसी है.
आवेदन इंडियन बैंक की वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
स भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है. हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है.