SBI में 1000 से ज्यादा नौकरियां, इंटरव्यू से होगी भर्ती, जानें डिटेल

भारतीय स्टेट बैंक चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती करने वाला है.
SBI में कुल 1031 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए एसबीआई या किसी अन्रू सरकारी बैंक के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन के अनुसार, चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर के पद पर 821 रिक्तियां हैं. जबकि चैनल मैनेजर सुपरवाइजर के पद पर 172 और सपोर्ट ऑफिसर के पद पर 38 रिक्तयां हैं.
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर- 36000 रुपये - चैनल मैनेजर सुपरवाइजर-41000 रुपये - सपोर्ट ऑफिसर- 41000 रुपये सैलरी मिलेगी।
SBI में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के जरिए होगा.
इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट आए हुए आवेदनों में से किया जाएगा. इंटरव्यू 100 नंबर का होगा.
Author : Akash dubey
Explore