केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए लोन लेना हुआ सस्ता

महंगाई के इस दौर में पब्लिक सेक्टर की केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी राहत दी है.
केनरा बैंक ने अपनी लेंडिंग रेट में 0.15 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है.
केनरा बैंक का नया आरएलएलआर मौजूदा 9.40 प्रतिशत की तुलना में घटकर 9.25 प्रतिशत हो जाएगा.
बैंक ने कहा है कि उसने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को कम कर दिया है. नई ब्याज दरें कल यानी 12 फरवरी से लागू हो जाएंगी.
RBI ने महंगाई को काबू में करने के लिए रेपो रेट में 25 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा किया है. जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है.
बैंक ने कहा है कि उसने RLLR को कम कर दिया है. नई ब्याज दरें 12 फरवरी से लागू हो जाएंगी.
Author : Akash dubey
Explore