तीन महीने से लगातार बाउंस हो रही लोन की किस्‍त, परेशानी बढ़ सकती हैं

लोन की रकम ब्‍याज समेत ईएमआई के रूप हर महीने देनी होती है.
अगर लगातार तीन ईएमआई बाउंस हो गईं तो बैंक आपको डिफॉल्‍टर भी घोषित कर सकता है और आपकी प्रॉपर्टी को एनपीए घोषित किया जा सकता है.
नियमों के मुताबिक अगर किसी बैंक लोन की किस्त 90 दिनों तक यानी तीन महीने तक नहीं चुकाई जाती है, तो उस लोन को एनपीए घोषित कर दिया जाता है.
एनपीए बढ़ना किसी बैंक की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता और ये लोन लेने वाले के लिए भी कई तरह की मुश्किलें खड़ी करता है.
लोन की किस्‍त बाउंस होने का सबसे बुरा असर सिबिल स्‍कोर पर पड़ता है. इससे सिबिल स्‍कोर खराब हो जाता है.
जब लोन चुकाने के सारे मौके देने के बाद भी व्‍यक्ति कर्ज नहीं चुका पाता, तब बैंक गिरवी रखी प्रॉपर्टी को कब्‍जे में ले लेता है. लेकिन इसके बाद उस प्रॉपर्टी की नीलामी की जाती है.
ग्राहक लोन न चुकाए तब आखिरी विकल्‍प के तौर पर गिरवी रखी संपत्ति को नीलाम करके लोन की रकम की भरपाई की जाती है.
Author : Akash dubey
Explore