Loan App : इन डिजिटल लेंडिग ऐप्स से सरकार हटाएगी बैन, जानिए वजह

सरकार फाइनेंस टेक्नोलॉजीकंपनियों LazyPay और Kissht से प्रतिबंध हटाएगी.
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन कंपनियों के ऐप को अपनी प्रमाणिकता साबित करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था.
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा चीजें साफ करने के बाद इनसे प्रतिबंध हटाने का फैसला किया गया है.
सरकार ने पिछले हफ्ते चीन और अन्य देशों की इकाइयों के 232 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था.
जुआ और अनधिकृत तरीके से कर्ज सुविधा देने को लेकर ये प्रतिबंध लगाये गये थे.
सूत्रों ने बताया कि सरकार प्रतिबंधित वेबसाइट और ऐप की सूची में शामिल LazyPay और Kissht से प्रतिबंध हटाएगी.
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के नोडल अधिकारी के दांव लगाने और जुए में शामिल 138 वेबसाइट और लोन देने वाले 94 ऐप पर आपातकालीन अनुरोध पर शनिवार को इन्हें बैन करने का आदेश जारी किया.
Author : Akash dubey
Explore