Kotak Mahindra बैंक ने डेबिट कार्ड का एनुअल चार्ज बढ़ाया,अब कितना करना होगा भुगतान, जानें

प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने डेबिट कार्ड फैसिलिटी के लिए एनुअल चार्जेज को बढ़ा दिया है.
कोटक महिंद्रा बैंक ने डेबिट कार्ड के अलावा अपनी बाकी सर्विसेज पर भी चार्जेज में बढ़ोतरी कर दी है. इसमें मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने, ट्रांजेक्शन फेल होने, चेक से जुड़े लेनदेन आदि शामिल हैं.
बैंक ने अपने कस्टमर्स को 22 मई से प्रभावी डेबिट कार्ड चार्जेज में बढ़ोतरी के बारे में मेल किया है.ये चार्जेज कोटक महिंद्रा बैंक के सभी प्रकार के अकाउंट्स से लिए जाएंगे.
कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा डेबिट कार्ड के एनुअल चार्जेज की मौजूदा दर में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वर्तमान में यह चार्ज 199 रुपये प्लस जीएसटी की दर से लिया जा रहा है.
22 मई, 2023 से आपको कोटक महिंद्रा बैंक डेबिट कार्ड पर एनुअल चार्ज 259 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा.
डेबिट कार्ड खो जाने या चोरी होने पर नया कार्ड लेने के लिए आपको 200 रुपये देने होंगे. आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के कारण ट्रांजेक्शन फेल होने पर आपसे हर ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये वसूल किए जाएंगे.
डेबिट कार्ड खो जाने या चोरी होने पर नया कार्ड लेने के लिए आपको 200 रुपये देने होंगे. वहीं हर महीने एक से ज्यादा कार्डलेस विड्रावल पर आपको प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर 10 रुपये देने होंगे.
Author : Akash dubey
Explore