Kotak Mahindra Bank के ग्राहक अब क्रेडिट कार्ड से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें प्रोसेस

कोटक महिंद्रा बैंक के रूपे क्रेडिट कार्ड को भीम पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज, पेजैप जैसे चुनिंदा UPI-इनेबल्ड ऐप्स के जरिए यूज किया जा सकेगा.
कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को चुनिंदा यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकेंगे.
आप बिल्कुल वैसे ही यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे, जैसा कि बैंक अकाउंट से करते हैं. बस यहां पैसे आपके रूपे क्रेडिट कार्ड से कटेंगे.
भीम ऐप से रूपे क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक करें - सबसे पहले भीम ऐप को ओपन करें. - इसके बाद लिंक्ड बैंक अकाउंट पर क्लिक करें.
Credit Card पर क्लिक करने के बाद संबंधित कार्ड पर क्लिक करने पर आपके मोबाइल नंबर से लिंक क्रेडिट कार्ड की डिटेल आ जाएगी.
यूपीआई पिन बनाएं. इस तरह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
Author : Akash dubey