EPF खाते से जरूरत के समय कैसे निकालें पैसा, जानिए

एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम है।
कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों इस योजना में एक बराबर कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं, और रिटायरमेंट पर, कर्मचारी को इनके योगदान और उस पर मिले ब्याज सहित लम्पसम अमाउंट मिल जाता है।
पीएफ कटना उस कंपनी में अनिवार्य हो जाता है जहां 15,000 रुपये प्रति माह तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 20 या उससे अधिक है।
ईपीएफ स्कीम को रिटायरमेंट के लिए बचत करने का एक शानदार तरीका माना जाता है, लेकिन यदि आपके सामने कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप इससे पैसा भी निकाल सकते हैं।
पहले, पैसा निकालने के लिए एम्प्लॉई की तरफ से वेरिफिकेशन जरूरी था.
कुछ मामलों में पैसा निकालने की अनुमति 75 प्रतिशत तक है। यानी आप जमा पैसे का 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं।
मेडिकल इमरजेंसी या बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के खर्च के लिए ऐसा किया जा सकता है।
Author : Akash dubey
Explore