जानिए आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन, Love Rashifal 10 May 2023

प्रेम संबंधों को लेकर न अच्छा तो ना ही बुरा दिन कहा जा सकता है। आप दोनों दूसरों के समक्ष प्यार का दिखावा ना करें। यदि आप एक-दूसरे को चाहते हैं तब इसमें दूसरों के सामने प्रदर्शन करने वाली कोई बात ही नहीं है।
प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा और आप जब किसी के साथ जुड़ते हैं दिलोजान से उसे चाहते हैं।आपकी तरफ से कभी किसी तरह की बेईमानी रिश्तों में नहीं देखी जा सकती है और आप एक बार प्रेमी से जो वादा करते हैं उसे पूरी तरह से शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने की चेष्टा भी करते हैं।
आप किसी को दिल में बसाना चाहते हैं तो अपने दिल की बात उसके सामने कह सकते हैं और नतीजा आपके लिए अनुकूल ही होगा लेकिन अपनी बात कहना का तरीका थोड़ा लचीला होना चाहिए और अपने मित्रों के सामने अभी प्रेमी का जिक्र ना करें।
अपनी इच्छाओं को दबाना व छिपाना आप बखूबी जानते हैं।सामने से जो आप नजर आते हैं भीतर से वह नहीं हैं।आपका यह दोहरा व्यक्तित्व आपके प्रेम संबंध के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
किसी काम को करने के लिए प्रेमी से प्रशंसा मिल सकती है इससे आप काफी प्रसन्न नजर आएंगें। आज आप दोनों की कोई ईच्छा भी पूरी होने की उम्मीद बनती है और इसके पूरा होने पर आप दोनों भगवान का धन्यवाद करने किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
प्रेम संबंध बहुत पुराने हो चुके हैं लेकिन आज तक आप दोनों के मध्य क बचपना अभी तक नहीं गया होगा। आज भी आप बच्चो की तरह ही बाते करते हुए जरा जरा सी बात पर नाराजगी जाहिर करते हैं और आज का दिन भी आप इसी तरह हँसी मजाक में व छेड़छाड़ में व्यतीत कर सकते हैं।
जो लोग अभी तक अकेले हैं और उन्हें कोई सही साथी नही मिला है लेकिन आज वह किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तब उन्हें ठहरना होगा क्योंकि आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। आपका प्रपोजल ठुकराया जा सकता है।
आज का दिन प्रेमी से मिलन का सिद्ध हो सकता है और कुछ आंतरिक क्षण आप दोनो साथ में बिताने का प्लान भी बना सकते हैं। मन रोमांच तथा रोमांस से भरा रहेगा। आपका प्रेमी आपके सामने विवाह की बात भी छेड़ सकता है लेकिन आप आज इस मूड में नहीं रहेगें कि प्रेमी जीवन को विवाह में बदलने की बात हो।
लड़ाई-झगड़ो के साथ प्रेमी जीवन का आरंभ हो सकता है। इससे पूरा दिन आपका अस्त व्यस्त व बिखरा हुआ सा नजर आएगा।आपके कम बोलने के कारण आप पहले कदम भी नहीं बढ़ाएंगे सुलह करने के लिए, इससे आपका प्रेमी और अधिक भड़क सकता है।
आप दोनों के मध्य जो भी लड़ाई - झगड़ा हुआ होगा उसका निवारण किसी तीसरे परिपक्व व्यक्ति की मध्यस्थता से हो सकता है। यह व्यक्ति आप दोनो के मध्य परस्पर सुलह कराने का का काम करेगा और आप दोनों को इससे कई सारी बतें सीखने व समझने को मिल सकती है।
आपको खुली जगहों पर जाना विशेष तौर पर प्रिय है और प्राकृतिक वातावरण में रहना रुचिकर लगता है। मन में कुछ अजीब सी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं और इस परेशानी को दूर भगाने के लिए आप प्रेमी के साथ प्राकृतिक स्थल पर अथवा शांत वातावरण में घूमने जा सकते है।
आप दोनों यदि एक-दूसरे से ही ईर्ष्या का भाव रखेगें तब आपके प्रेम संबंध आगे सुचारु रुप से कैसे बढ़ पाएंगे? कभी कभी आपके भीतर का अहंकार जाग ही उठता है।
Explore