Mutual Fund पर लोन से लेकर अप्लाई प्रोसेस तक सब कुछ, जानें यहां
आपने म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखा है तो जरूरत के समय आप इस पर लोन ले सकते हैं.
म्यूचुअल फंड पर लोन के लिए इंडिविजुअल इंवेस्टर्स, एनआरआई, रजिस्टर्ड बिजनेस, हिंदू यूनाइटेड फैमिली, ट्रस्ट, कॉर्पोरेशंस और अन्य इंस्टिट्यूशंस अप्लाई कर सकते हैं.
लोन देने से पहले, बैंक या संबंधित वित्तीय संस्थान आपके क्रेडिट स्कोर के साथ कई मानदंडों के आधार पर लोन की राशि, उसकी अवधि और लोन पर लगने वाले ब्याज की दर तय करता है।
फिक्स्ड इनकम वाले म्यूचुअल फंड्स पर नेट एसेट वैल्यू का 70-80 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है.
म्युचुअल फंड पर लोन लेने के लिए आपको किसी बैंक या वित्तीय संस्था से कॉन्टैक्ट करना होगा. इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा भी मिल जाती है.
ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस काफी आसान होता है और इससे आपको लोन भी जल्दी मिल जाता है.
म्यूचुअल फंड पर लोन के मामले में ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम होती है. इसके अलावा आपको इसकी प्रोसेसिंग फीस में भी छूट मिल जाती है