IPL 2023: कौन है Rinku Singh? जिसने एक ओवर में 6,6,6,6,6 मारे

गुजरात के खिलाफ मैच में यूपी के रिंकू सिंह ने तहलका मचा दिया।
आखरी ओवर में लगतार 5 छक्के मारके रिंकू ने इतिहास रच दिया है।
आइये जानते हैं Rinku Singh बारे में विस्तार से अगले स्लाइड में..
रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.
रिंकू सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था.
उनके पिता का नाम खानचंद्र सिंह है जो एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन थे और उनकी मां वीना देवी एक गृहिणी हैं.
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू ने अंडर -16, अंडर -19 और अंडर -23 स्तरों पर उत्तर प्रदेश का और अंडर -19 स्तर पर सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया है।
5 मार्च 2014 को, उन्होंने 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 87 गेंदों में 83 रन बनाए थे।
31 मार्च 2014 को, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 5 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए थे.
उन्होंने साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था।
साल 2018 से 21 तक कोलकाता ने रिंकू सिंह को 80 लाख में खरीदा था वहीं इस साल रिंकू को 55 लाख में खरीदा गया है।
Explore