बैंक में निकली हैं नौकरियां ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका, जानें आवेदन प्रोसेस

बैंक ऑफ इंडिया में सुनहरा अवसर है. इस बैंक में 500 पदों पर भर्तियां निकली हैं.
बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर एवं आईटी ऑफिसर की भर्ती निकली है. कुल 500 वैकेंसी निकली है.
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं.
फॉर्म भरने पर ₹850 शुल्क जमा करना होगा. हालांकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह ₹175 है.
क्रेडिट ऑफिसर पदों के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आईटी ऑफिसर पदों के लिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा अन्य में ग्रेजुएशन होना चाहिए.
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से अधिक एवं 29 वर्ष से कम होनी चाहिए.
Author : Akash dubey
Explore