जन्माष्टमी 2021

इन राशियों पर बरसेगी श्री कृष्ण की विशेष कृपा
देश भर में 30 अगस्त को 'जन्माष्टमी' की धूम रहेगी
12 राशियों में से कुछ राशियां भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रिय हैं
वृष राशि नंदलाल की प्रिय राशि है. इन राशि वालों को भगवान कृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए, श्री कृष्ण की कृपा से सफलता अवश्य मिलेगी.
मान्यता है कि 'कर्क' राशि वालों पर भगवान कृष्ण मेहरबान रहते हैं. इस लिए इन्हें नित्य भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी का सुमिरन व मनन करते रहना चाहिए.
सिंह राशि भी श्री कृष्ण की पसंदीदा राशि है. सिंह राशि वालों को श्री कृष्ण की विशेष पूजन करनी चाहिए. सफलता अवश्य मिलेगी.
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता है कि तुला राशि के जातकों को उनके जीवन में सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं. इन पर भगवान की विशेष कृपा होती है. जिससे इस राशि के जातकों को मान- सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. इन्हें भगवान श्री कृष्ण का गुणगान व ध्यान हमेशा करते रहना चाहिए.
Explore