लोन चुकाने के बाद ये सर्टिफिकेट लेना है बेहद जरूरी, जानें यहां

एक डॉक्यूमेंट ऐसा भी होता है जिसकी जरूरत लोन का भुगतान करने के बाद पड़ती है. इसे एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट कहा जाता है.
इसे लेंडर की ओर से तब जारी किया जाता है, जब आप लोन की पूरी बकाया राशि का भुगतान कर देते हैं.
किसी भी लोन की औपचारिक समाप्ति तभी मानी जाती है, जब लेंडर की ओर से आपको एनओसी लेटर मिल जाता है. तब तक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में वह लोन दिखाई देता है.
जब आप किसी लोन के लिए अपनी सभी बकाया ईएमआई का पेमेंट कर देते हैं, तो आपको लोन एनओसी लेना होता है.
एनओसी लेटर आपके लोन के क्लोजिंग पर लेंडर की ओर से यह क्लीयरेंस होता है कि आपने लोन का भुगतान कर दिया है और कोई और पेमेंट किसी स्पेसिफिक डेट पर ड्यू नहीं है.
जब आपको एनओसी मिल जाता है तो आपके लोन रिपेमेंट साइकल की ऑफिशियली क्लोजिंग हो जाती है.
अगर आप लोन चुकाने के बाद एनओसी नहीं लेते हैं तो इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है. इससे आपको आगे दूसरा लोन लेते समय दिक्कत हो सकती है.
एनओसी लेटर नहीं लेने पर आपको अमाउंट का पेमेंट दोबारा करने के लिए कहा जा सकता है. वहीं दोबारा पेमेंट नहीं करने पर आपके ऊपर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है.
Author : Akash dubey
Explore