PACL Chit Fund के निवेशक 20 मार्च तक कर लें ये काम, यहां देखें
PACL में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खबर है.
पीएसीएल ग्रुप की अवैध योजनाओं के निवेशकों को 17,000 रुपये तक के रिफंड दावों के लिए 20 मार्च तक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जमा करने को कहा है.
SEBI की तरफ से निवेशकों को ही ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को कहा है जिनके आवेदन पत्रों का सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो गया है
देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली यह कमिटी निवेशकों की पात्रता की पुष्टि करने के बाद उन्हें पैसे लौटाने के लिए एसेट्स के निपटान की प्रक्रिया की देखरेख कर रही है.
सेबी की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, कमिटी ने 15,001 रुपये से लेकर 17,000 रुपये तक के दावों वाले ऐसे पात्र निवेशकों को वास्तविक पीएसीएल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लाने के लिए कहा है.