Retirement के बाद इन स्कीम्स में करें निवेश, पैसों की नहीं रहेगी टेंशन

नौकरी के दौरान और रिटायरमेंट के बाद सही स्कीम में निवेश करना बहुत आवश्यक है.
नेशनल पेंशन स्कीम एक गारंटीड पेंशन योजना है, जिसमें निवेश करके आपको रिटायरमेंट पर तगड़े पेंशन फंड के साथ ही हर महीने पेंशन की सुविधा भी मिलेगी.
एनपीएस की खास बात ये है कि आपको 60 फीसदी हिस्सा रिटायरमेंट फंड और 40 फीसदी हिस्सा पेंशन के रूप में मिलता है.
अटल पेंशन योजना रिटायरमेंट को लिए बेहतरीन निवेश स्कीम है. इस स्कीम में आप हर महीने छोटी राशि निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.
अगर आप 60 वर्ष की उम्र के बाद 5,000 रुपये की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो 18 वर्ष की आयु से आपको हर महीने 210 रुपये जमा करना होगा.
Post Office Monthly Income Scheme पर आपको 7.4 फीसदी रिटर्न मिल रहा है.
इस स्कीम में अब ग्राहक सिंगल खाते में 9 लाख रुपये और ज्वाइंट खाते में 15 लाख रुपये का निवेश कोई भी व्यक्ति कर सकता है.
Senior Citizen Savings Scheme में निवेशक 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये का अधिकतम निवेश कर सकते हैं.
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की मिलती है.
Author : Akash dubey
Explore