पीपीएफ में जमा राशि पर हर महीने ब्याज की कैल्कुलेशन की जाती है, लेकिन ब्याज को किसी भी वित्तीय वर्ष के अंत में, यानी हर साल 31 मार्च को खाते में जमा किया जाता है।
आपको पीपीएफ में निवेश के समय का ध्यान रखना चाहिए, यानी अधिक फायदे के लिए 5 तारीख से पहले निवेश करना चाहिए।
यदि निवेश पांचवें दिन से पहले किया जाता है तो आप ब्याज पर अधिकतम ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
रिटर्न बढ़ाने के लिए आपको पीपीएफ में निवेश के समय पर ध्यान रखना होगा। हर महीने 5 तारीख से पहले निवेश करने का नियम बना लें।
जब पीपीएफ की मैच्योरिटी की बात आती है, तो इसके खाताधारकों को फॉर्म एच के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
पीपीएफ खाते 15 साल में मैच्योर होते हैं। हालांकि, आप पांच साल की अवधि के लिए पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं।