वर्ल्ड बैंक के लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत की जबरदस्त छलांग

PM Narendra Modi ने वर्ल्ड बैंक के लॉजिस्टिक परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत के 16 स्थानों की शानदार छलांग पर खुशी जाहिर की है.
विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 38वें स्थान पर पहुंच गया है.
2014 में विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत 54वें स्थान पर था. 2014 से 2022 तक भारत ने 16 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाई है.
लॉजिस्टिक्स परफॉरमेंस इंडेक्स बड़े डेटासेट के साथ ट्रैकिंग शिपमेंट से हासिल संकेतकों के साथ व्यापार की रफ्तार को मापता है.
लॉजिस्टिक्स परफॉरमेंस इंडेक्स एक इंटरएक्टिव बेंचमार्किंग टूल है, जो देशों को व्यापार लॉजिस्टिक्स पर उनके प्रदर्शन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने में मदद करने के लिए बनाया गया है.
एलपीआई में 139 देशों के लॉजिस्टिक्स परफॉरमेंस की तुलना की गई है. एलपीआई दो घटकों पर आधारित है.
सबसे पहले जमीनी स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रसद ऑपरेटरों का एक विश्वव्यापी सर्वेक्षण उन देशों के लॉजिस्टिक फ्रेंडली होने पर अपनी राय देता है, जिनके साथ वे व्यापार करते हैं.
एलपीआई का दूसरा घटक समुद्री शिपिंग और कंटेनर ट्रैकिंग, पोस्टल और हवाई माल ढुलाई गतिविधियों की जानकारी पर आधारित है.
Author : Akash dubey
Explore