Indian Overseas Bank ने FD दरों में किया बदलाव, चेक करें रेट्स
Indian Overseas Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बदलाव करने का ऐलान किया है.
बैंक एक ओर चुनिंदा टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक कमी कर दी तो वहीं दूसरी ओर चुनिंदा टेन्योर के लिए 0.40 फीसदी का इजाफा भी किया है.
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 2 करोड़ से कम की एफडी के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की नई एफडी ब्याज दरें 10 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी.
बैंक 444 दिन की एफडी पर 7 फीसदी की जगह अब अधिकतम से 7.25 फीसदी का ब्याज देगा.
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को स्टैंडर्ड रेट से एडिशनल 0.50 फीसदी और अपने सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 फीसदी का ब्याज देना जारी रखेगा.
बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 4 फीसदी, 15 दिन से 29 दिन की एफडी पर 4 फीसदी का ब्याज देगा.
30 दिन से 45 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी और 46 दिन से 60 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी ब्याज देगा.
बैंक 180 दिन से लेकर 269 दिन की एफडी पर 4.95 फीसदी, 270 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.35 फीसदी और 1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज देगा.