Post Office स्कीम की बढ़ीं ब्याज दरें, देखें यहां

सरकार ने पोस्ट आफिस की लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बहुत ही ज्यादा बढ़त कर दी है।
1 अप्रैल 2023 से पोस्ट आफिस की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को अब पहले से और ज्यादा ब्याज मिलेगा।
सरकार ने पोस्ट ऑफिस की जहां सभी स्कीम की ब्याज दरें बढ़ाई हैं, लेकिन पीपीएफ की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है।
सेविंग डिपॉजिट पर अभी 4.00 फीसदी ब्याज मिल रहा था और आगे भी यही ब्याज मिलता रहेगा।
1 साल की एफडी पर 6.60 फीसदी की जगह 6.80 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
5 साल की एफडी पर अब 7.00 फीसदी की जगह 7.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट पर अब 8.00 फीसदी की जगह 8.20 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
मंथली इनकम स्कीम पर अब 7.10 फीसदी की जगह 7.40 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर अब 7.00 फीसदी की जगह 7.70 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
किसान विकास पत्र पर अब 7.2 फीसदी की जगह 7.5 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
Author : Akash dubey
Explore