Personal Loan में ब्याज के अलावा भी लगते हैं ये चार्जेज, जानें यहां

बैंक की ओर से आपको पर्सनल लोन एक निश्चित ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है.
मौजूदा समय में ज्यादातर बैंकों की पर्सनल लोन पर सालाना ब्याज दर 10.25 फीसदी से शुरू होती है.
मौजूदा समय में ज्यादातर बैंकों की पर्सनल लोन पर सालाना ब्याज दर 10.25 फीसदी से शुरू होती है.
पर्सनल लोन पर आपसे ब्याज दर के अलावा प्रोसेसिंग फीस और रिपेमेंट चार्ज भी लिया जाता है. प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल होती है.
यह प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट और 18 फीसदी जीएसटी के साथ 0.5 से लेकर 3 फीसदी तक हो सकता है.
आप लॉक इन पीरियड से पहले लोन अमाउंट रिपेमेंट करते हैं तो आपको आउटस्टैंडिंग बैलेंस के साथ 18 फीसदी जीएसटी का 5 फीसदी तक प्री-पेमेंट चार्ज भी लिया जा सकता है.
पर्सनल लोन की सर्विसेज पर आपसे 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है. बता दें कि पर्सनल लोन की ब्याज पर आपको जीएसटी नहीं देनी होती है.
यह जीएसटी आपको प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट और पार्ट-पेमेंट चार्जेज, रीपेमेंट मोड स्वैप चार्जेज, कैंसिलेशन चार्जेज, मिस्ड रिपेमेंट चार्जेज, डुप्लीकेट स्टेटमेंट इश्यू करने के लिए चार्जेज जैसी सर्विस पर देनी होती है.
Author : Akash dubey
Explore