PM Kisan किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना, देखें

13वीं और अगली किस्त पाने के लिए योजना के लाभार्थियों को e-KYC वेरिफिकेशन और अपने बैंक खाता को आधार और NPCI से जोड़ना अनिवार्य है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं का इंतजार कर रहे किसान भाइयों के लिए बहुत जरूरी सूचना है.
बैंक खाता को आधार और NPCI से जोड़ने यानी DBT-Enabled बैंक खाता बनाने के लिए आज ही अपने बैंक शाखा में जा कर IPPB बैंक खाता खुलवाएं.
e-KYC वेरिफिकेशन काम लाभार्थी खुद PM-Kisan पोर्टल pmkisan.gov.in पर OTP के माध्यम से कर सकते हैं.
बायो-मेट्रिक तरीके से वेरिफिकेशन के लिए अपने नजदीकी CSC/वसुधा केंद्र से बिना देर किए संपर्क करें.
डाक विभाग पीएम किसान सम्मान निधि योजना योजना के छूटे किसानों को कैम्प लगाकर खाता खोलेगा.
डाक विभाग आगामी 15 फरवरी तक डाकघरों में विशेष शिविर लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि में छूटे हुए किसानों का आधार सीडिंग कर खाता खोलेगा।
सरकार ने पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-1555261 और 1800115526 या 011-23381092 दिया है.
Author : Akash dubey