आप पूरी ट्रेन को बुक कराना चाहते है, तो यहां जानें नियम

आप पूरी ट्रेन को बुक कराना चाहते है, तो फिर ऐसा किया जा सकता है।
इस सुविधा को रेलवे की भाषा में फुल टैरिफ रेट बुकिंग कहा जाता है। इसमे आपको एक ट्रेन को बुक कराने की सुविधा दी जाती है।
एफटीआर सेवा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या फिर कोई भी संगठन ट्रेन को बुक कर सकता है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अगर आप पूरी ट्रेन को बुक करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले एफटीआर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
आप जब एक बार एफटीआर रजिस्ट्रेशन करवा लेते है, तो फिर यह ज्यादा से ज्यादा 6 महीने तक वैलिड रहता है।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको बुकिंग टाइप, ट्रेन में कौन कौन कोच आदि कई सारी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको अपना एफटीआर रिक्वेस्ट को सबमिट कर देना है।
अगर आप 6 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन की राशि को जमा नही करते है, तो फिर आपको दोबारा यह प्रोसेस को दोहराना होगा।
ट्रेन को बुक कराने वाले पार्टी न्यूनतम 18 डिब्बे की ट्रेन को बुक करा सकती हैं और अधिकतम 24 डिब्बे की ट्रेन को बुक करा सकते है.
कोच को बुक कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों के टूर के लिए 50,000 रु प्रति डिब्बा रजिस्ट्रेशन की राशि देना होगा।
Author : Akash dubey
Explore