IDBI Bank ने लांच की FD, मिलेगा 8 फीसदी ब्याज, जानें नए दरें

आईडीबीआई बैंक ने अपनी 2 करोड़ रूपये के कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज की दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
बैंक की तरफ से यह बढ़ोतरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद की गई है।
आरबीआई की रेपो रेट की बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है।
बैंक 700 दिनों वाली स्पेशल डिपॉजिट पर आम लोगों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
बैंक 7 से 20 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 प्रतिशत और 31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाई एफडी पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
बैंक 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
Author : Akash dubey
Explore