ICICI Bank ने Fixed Deposits पर बढ़ाया इंटरेस्ट, जानें लेटेस्ट रेट्स

ICICI Bank ने हाल ही में फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है. बैंक सीनियर सिटीजन्स को 7.60 फीसदी तक का ब्याद दे रहा है.
इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी 2 करोड़ से कम के रीटेल डिपॉजिट के साथ-साथ 2 करोड़ से ज्यादा के बल्क डिपॉजिट में भी की गई है
बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रीटेल एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट में बदलाव 24 फरवरी से लागू है.
2 करोड़ से कम के रीटेल टर्म डिपॉजिट के लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी और मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 7.10 फीसदी है.
सीनियर सिटीजन के लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 3.50 फीसदी और मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 7.60 फीसदी है.
185-270 दिनों के एफडी पर 5.75 फीसदी, 271 दिनों से लेकर 365 दिन से कम के एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
साल से लेकर 15 महीने से कम के एफडी पर 6.70 फीसदी, 15 महीने से 2 साल तक 7.10 फीसदी, 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
इस कैटिगरी में सीनियर सिटीजन के लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 4.75 फीसदी और मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 7.15 फीसदी है.
Author : Akash dubey
Explore