EPF खाते से जरूरत के समय कैसे निकालें पैसा, जानिए प्रोसेस
एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम है।
पीएफ स्कीम को रिटायरमेंट के लिए बचत करने का एक शानदार तरीका माना जाता है, लेकिन यदि आपके सामने कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप इससे पैसा भी निकाल सकते हैं।
आप जमा पैसे का 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं। जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी या बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के खर्च के लिए ऐसा किया जा सकता है।
ईपीएफ से पैसा निकालने के लिए आपको यह देखना होगा कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिव है या नहीं और आपका आधार और बैंक खाता लिंक है या नहीं।
आपको अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफओ के ई-सेवा पोर्टल में लॉग इन करना होगा और ऑनलाइन सर्विस मेनू में ऑनलाइन फॉर्म क्लेम को भरना होगा।
अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और उसके बाद "सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग" या लेनदेन के नियमों और शर्तों से सहमत हों।
जरूरी राशि दर्ज करने के बाद, आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको अपने आवेदन को सबमिट करने के लिए वेरिफाई करना होगा।
आप पोर्टल पर अपना क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके बाद आपका अनुरोध स्वीकार होने और बैंक खाते में पैसा आने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है।