पीपीएफ अकाउंट बच्‍चों के लिए कैसे खोला जाएगा खाता, जानिए

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सालाना 500 रुपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है.
आप अपने बच्‍चे के नाम से अकाउंट खुलवाकर इस स्‍कीम के जरिएअच्‍छी खासी राशि जोड़ सकते हैं.
बैंक या पोस्ट आफिस, जहां भी आप अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, वहां पीपीएफ अकाउंट खोलने का फॉर्म मिल जाता है.
आप सबसे पहले फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें.
फॉर्म के साथ बच्‍चे के माता​ पिता या कानूनी अभिभावक के पासपोर्ट साइज फोटो और KYC डॉक्‍यूमेंट्स देने होंगे.
सभी दसतावेजों के साथ फॉर्म को जमा करें. इसके बाद बच्‍चे के नाम पीपीएफ अकाउंट खुल जाएगा.
कई बैंक ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोलने की सुविधा भी देने लगे हैं, लेकिन इसके लिए बच्‍चे के अभिभावक का बैंक में पहले से सेविंग्‍स अकाउंट होना जरूरी है.
Author : Akash dubey
Explore