क्रेडिट कार्ड से कैसे करें UPI पेमेंट,जानें यहां

आप अपनी बैंक अकाउंट डिटेल और यूपीआई आईडी जनरेट करके फोनपे खाता खोल सकते हैं।
अब आप यूपीआई ऐप्स में क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ सकते हैं और किसी भी पीओएस मशीन पर इसे स्वाइप किए बिना भुगतान कर सकते हैं।
आपको केवल क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और फिर पेमेंट करने के लिए पेमेंट मेथड के रूप में शामिल किए गए क्रेडिट/डेबिट कार्ड का चयन करना होगा।
फोनपे ऐप पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के लिए आपको पेमेंट मेथड के रूप में क्रेडिट या डेबिट को जोड़ना होगा।
अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ने के लिए, 'एड क्रेडिट ओर डेबिट कार्ड' बटन पर क्लिक करें
अपना कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी, साथ ही कार्डधारक का नाम और बिलिंग एडरेस दर्ज करें
फ़ाइल सेव करें, नियम और शर्तें स्वीकार करें और फिर 'एक्टिवेट' बटन पर क्लिक करें - वेरिफिकेशन के बाद, पेमेंट करने के लिए कार्ड का उपयोग किया जा सकता है.
Author : Akash dubey
Explore