सीनियर सिटीजन कैसे सुधार सकते हैं अपना Credit Score, जानें यहां

रिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा क्रेडिट स्कोर कई वजहों से जरूरी है। जैसे कि लोन, क्रेडिट कार्ड और मॉर्गेज जैसे क्रेडिट तक एक्सेस हासिल करना।
एक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने से वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर ब्याज दरों और क्रेडिट प्रोडक्ट्स पर बेहतर डील्स भी मिल सकती हैं।
एक हाई क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है।
अपने क्रेडिट उपयोग को 30 फीसदी से कम रखने की कोशिश करें,
पुराने क्रेडिट खातों को बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री शॉर्ट हो सकती है, जो आपके क्रेडिट स्कोर पर निगेटिव असर डाल सकती है।
अपने क्रेडिट कार्ड को अधिकतम करने या बहुत अधिक कर्ज लेने से बचें। केवल वही उधार लें जो आप चुकाने में समर्थ हों।
एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट आपको अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर करने और अपने फाइनेंस को मैनेज करने के लिए एक प्लान बनाने में मदद कर सकता है।
Author : Akash dubey