Small Cap Funds में निवेश से रिटर्न में कैसे होगा इजाफा, जानें यहां

1 साल के लिए अनुमानित रिटर्न के लिहाज से स्मॉल कैप कैटेगरी, लार्जकैप के मुकाबले 6% और मिडकैप के मुकाबले 8% ज्यादा रिटर्न दे सकती है.
पिछले 5 साल में स्मॉलकैप कैटेगरी का मार्केट कैप दोगुना हुआ है
अगले 1 साल में स्मॉलकैप में 20% से भी ऊपर रिटर्न बनने की संभावना है. यही वजह है कि स्मॉलकैप में निवेश लोगों को आकर्षित कर रहा है.
स्मॉल कैप फंड का निवेश स्मॉल कैप कंपनियों में, स्मॉल कैप कंपनियों का मार्केट कैप कम होता है.
कंपनियों का मार्केट कैप `500 करोड़ से कम, कंपनियों के कारोबार में तेज वृद्धि की रहती है उम्मीद, कंपनी के ग्रोथ का आंकलन कर की जाती है पहचान.
पिछले 5 साल में स्मॉल कैप का मार्केट कैप लगभग दोगुना हुआ. दिसंबर-17 में 8580 करोड़ से बढ़कर दिसंबर-22 में 16,500 हुआ.
स्मॉल कैप के लार्ज और मिड कैप से बेहतर रिटर्न की संभावना है अगले 1 साल में लार्जकैप से 6%,मिडकैप से 8% ज्यादा बन सकता है पैसा।
स्मॉल कैप में शामिल होती हैं छोटी कंपनियां और कंपनियों के तेजी से बढ़ने की रहती है उम्मीद।
अन्य फंड के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की संभावना रहती है, स्मॉल कैप से ज्यादा रिटर्न की रहती है उम्मीद।
स्मॉल कैप फंड में निवेश सिर्फ लंबी अवधि के लिए करें 10-15 साल के लक्ष्यों के लिए चुन सकते हैं
Author : Akash dubey
Explore