High Interest On Savings Account: 7% तक ब्याज दे रहे हैं ये बैंक
आम तौर पर सभी बैंक सेविंग्स अकाउंट में 3.5 से 4 फीसदी तक ही ब्याज देते हैं. लेकिन स्मॉल फाइनेंस बैंक, आम सरकारी और प्राइवेट बैंक के मुकाबले अधिक ब्याज देते हैं.
ये पांच स्माल फाइनेंस बैंक बचत खातों पर 7% तक का ब्याज देते हैं.
AU Small Finance Bank अपने बचत खातों पर अधिकतम 7% का वार्षिक ब्याज देता है. खाते में 1 लाख रुपये से कम बैलेंस होने पर बैंक 3.5% का ब्याज देता है.
जबकि 7% से अधिक ब्याज के लिए खाते में कम से कम 25 लाख रुपये और 1 करोड़ रुपये से कम का बैलेंस होना चाहिए.
Ujjivan Small Finance Bank बचत खातों में 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का बैलेंस मेंटेन करने पर 7% का ब्याज देता है.
जबकि 1 लाख तक के बैलेंस पर ये ब्याज 4% वार्षिक है.
Equitas Small Finance Bank भी बचत खातों में 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक डेली क्लोजिंग बैलेंस मेंटेन करने पर 7% का वार्षिक ब्याज देता है.
जबकि 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर ये ब्याज 3.5% होता है.
DCB Bank के बचत खातों में एक करोड़ रुपये तक का बैलेंस मेंटेन करने पर 4% वार्षिक ब्याज मिलता है.
जबकि 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक का बैलेंस मेंटेन करने पर ये ब्याज 6.25% वार्षिक होता है.
Suryoday Small Finance Bank में बचत खातों पर 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 4% का ब्याज मिलता है.
जबकि 1 लाख से 10 लाख रुपये तक का बैलेंस मेंटेन करने पर 6.25% का ब्याज मिलता है.