सरकारी बैंक में FD पर मिल रहा ज्यादा रिटर्न, यहां जानें रेट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा ने चुनिंदा अवधि के लिए डोमेस्टिक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 30 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की है.
बैंक ने अपनी बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिसकी अवधि 399 दिनों की है.
2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक आम नागरिकों 7.25% जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% की दर ब्याज दे रहा है.
7 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर बैंक 3 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है.
46 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. 181 से 210 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली एफडी पर बैंक 4.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा है.
एक से दो साल के बीच मैच्योरिटी वाले फिक्स डिपॉजिट पर बैंक 6.75 फीसदी की दर से ब्याज देगा.
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7 से 45 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली जमा राशि पर 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर देता है.