HDFC MF स्कीम सिर्फ ₹100 से शुरू कर सकते हैं निवेश जानें डीटेल
म्यूचुअल फंड हाउस HDFC म्यूचुअल फंड इक्विटी सेगमेंट में डिफेस थीम पर नया थिमैटिक फंड लेकर आया है.
HDFC म्यूचुअल फंड के नई स्कीम HDFC Defence Fund का सब्सक्रिप्शन 19 मई 2023 से खुल रहा है और इसमें 2 जून 2023 तक आवेदन किया जा सकता है.
फंड हाउस इस स्कीम का निवेश डिफेंस और उससे जुड़े सेक्टर की कंपनियों में करेगा.
HDFC म्यूचुअल फंड के मुताबिक, HDFC Defence Fund में मिनिमम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसमें 365 दिन के पहले रिडीम कराने पर 1 फीसदी एक्जिट लोड देना होगा.
HDFC डिफेंस फंड बेहतर मैनेजमेंट और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनियों में निवेश करेगा.
म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में वेल्थ बनाना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतर ऑप्शन है.