HDFC Bank Share 25% मिल सकता है रिटर्न, यहां जानें

HDFC बैंक के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 2 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई.
बैंक ने बीते शनिवार को मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी किए थे. कंपनी का मुनाफा 20 फीसदी और इनकम में 24 फीसदी का उछाल देखने को मिला है.
जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस HDFC बैंक के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं. ज्‍यादातर ब्रोकरेज ने शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है.
ग्‍लोबल ब्रोकरेज UBS ने HDFC बैंक के शेयर पर 1900 रुपये के लक्ष्‍य के साथ खरीदारी की सलाह दी है.
ब्रोकरेज का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे हमारे अनुमान के मुताबिक रहे हैं. लोवर ट्रेजरी, प्रोविजंस और हायर ऑपेक्‍स से नेट प्रॉफिट अनुमान से कमजोर रहा. रिटेल डिपॉजिट मजबूत है.
मैक्‍वायरी ने एचडीएफसी बैंक पर 2110 रुपये पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है.
HDFC बैंक पर मैक्‍वायरी सबसे ज्‍यादा बुलिश है. ब्रोकरेज ने 2110 का लक्ष्‍य रखा है.
13 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1692 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से आगे शेयर में करीब 25 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है.
इस साल अब तक शेयर का रिटर्न सपाट रहा है. बीते एक महीने में शेयर करीब 6 फीसदी बढ़ चुका है.
Author : Akash dubey
Explore