HDFC बैंक ने UPI पेमेंट के लिए पेश किया क्रेडिट कार्ड, जानें डिटेल
HDFC Bank ने यूपीआई पेमेंट करने के लिए एक खास क्रेडिट कार्ड HDFC Bank UPI RuPay Credit Card को लॉन्च कर दिया है.
इस क्रेडिट कार्ड को आप भीम, पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज, पेजैप, मोबिक्विक जैसे चुनिंदा यूपीआई ऐप्स से लिंक कर यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.
यह क्रेडिट कार्ड एनपीसीआई के रूपे नेटवर्क पर आधारित होगा. इस कार्ड को उन सभी ऑनलाइन वेबसाइट में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो रूपे कार्ड स्वीकार करते हैं.
HDFC Bank UPI RuPay Credit Card कार्ड के फीचर्स - इस क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी पेमेंट करने पर 2 फीसदी कैश प्वाइंट्स मिलेगा.
इस क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्रोसरी, सुपरमार्केट, डाइनिंग और पेजैप पर खर्च करने पर 3 फीसदी कैश प्वाइंट्स मिलेगा.
अन्य कैटेगरी पर आपको 1 फीसदी कैश प्वाइंट मिलेगा. इस कैटेगरी में भी आप महीने में अधिकतम 500 कैश प्वाइंट्स अर्न कर सकते हैं.
रेंट पेमेंट, वॉलेट लोड, ईएमआई ट्रांजैक्शन, फ्यूल और गवर्नमेंट कैटेगरी पर कोई कैशबैक नहीं मिलेगा.
इस कार्ड की रिन्यूअल मेंबरशिप फीस 250 रुपये है. हालांकि सालभर में 25 हजार रुपये खर्च करने पर रिन्यूअल फीस माफ कर दी जाती है.