HDFC Bank ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है. बैंक ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है.
इस फैसले के चलते अब ए बैंक के कस्टमर्स के लिए होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन महंगा हो जाएगा.
एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है.
ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं.
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल के एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.05 फीसदी कर दिया गया है.
एक महीने के एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है, जबकि इसके तीन महीने के एमसीएलआर अब 8.40 फीसदी हो गए हैं.
बैंक का 6 महीने का एमसीएलआर अब 8.80 फीसदी है. इसके अलावा 2 साल का एमसीएलआर 9.10 फीसदी और 3 साल का एमसीएलआर 9.20 फीसदी है.