सरकारी नौकरी का मौक! BARC में 4300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं एक लिए सुनहरा मौका है।
12वीं या स्नातक पास युवाओं के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नौकरी का अवसर आया है।
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने विभिन्न संघटक इकाईयों में 4300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
जारी विज्ञापन (सं.03/2023/भापअ केंद्र) के अनुसार तमाम विभागों में स्ट्राइपेंड्री ट्रेनी, विभिन्न विभागों में टेक्निकल ऑफिसर,
साइंटिफिक असिस्टेंट (फूड टेक्नोलॉजी / होम साइंस / न्यूट्रीशन) और टेक्निशियन (बॉयलर अटेंडेंट) के कुल 4374 पदों पर भर्ती की जानी है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, barc.gov.in पर करियर सेक्शन में ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्मय से अप्लाई कर सकेंगे।
आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 24 अप्रैल से शुरू हो रही है और आखिरी तारीख 22 मई 2023 निर्धारित है।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। अधिक जानकारी के लिए BARC की ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करें।
Explore